हरियाणा के हिसार जिले की बदलेगी तस्वीर ! करोड़ों रुपये की लागत होंगे ये सभी काम ?

 | 
हरियाणा के हिसार जिले की बदलेगी तस्वीर ! करोड़ों रुपये की लागत होंगे ये सभी काम ?

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : प्रदेश सरकार द्वारा सडक़ नेटवर्क को मजबूत एवं बेहतर बनाने के लिए निरंतर आवश्यक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बरवाला में कुल 4.390 किलोमीटर सडक़ के उन्नयन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 13.10 करोड़ रुपये का रफ कॉस्ट एस्टिमेट तैयार किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सडक़ आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ सडक़ सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रबंधों को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बरवाला क्षेत्र में प्रस्तावित कार्य पूरा होने से संबंधित सडक़ की स्थिति में सुधार होगा तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि परियोजना में सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के रोड फर्नीचर एवं यातायात सुरक्षा सुविधाएं, जिनमें इनमें ट्रैफिक साइन बोर्ड, एडवांस डायरेक्शन बोर्ड, सर्कुलर बोर्ड, हैजर्ड मार्कर, ओवरहेड साइन बोर्ड, कैट आईज, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, सोलर ब्लिंकर, रम्बल स्ट्रिप्स एवं स्पीड हंप आदि शामिल हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News