हरियाणा के इन 51 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! 11 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

 | 
हरियाणा के इन 51 गांवों की बदलेगी तस्वीर ! 11 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के 51 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में फरीदाबाद जिले के 51 गांवों की करीब 11 हजार एकड़ जमीन पर सरकार नए सेक्टर विकसित करने की योजना बना रही है। जानकारी के मुताबिक योजना पूरी होने पर शहर में करीब 40 नए सेक्टर जुड़ सकते हैं। इससे आने वाले समय में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए नई जमीन उपलब्ध होगी।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने इस योजना के लिए किसानों से जमीन देने की पेशकश मांगी है। इच्छुक किसान ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन की जानकारी देकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। सरकार किसानों से मिली पेशकश के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। Haryana News

प्लॉट का प्रावधान

जानकारी के मुताबिक योजना के तहत जमीन देने वाले किसानों को बदले में विकसित क्षेत्र में प्लॉट देने का प्रावधान रखा गया है। HSVP के नियमों के अनुसार एक एकड़ जमीन देने वाले किसान को सेक्टर में 1 हजार वर्गगज का आवासीय प्लॉट और 90 वर्गगज का व्यावसायिक प्लॉट दिया जाएगा। इससे किसानों को उनकी जमीन के बदले विकसित क्षेत्र में हिस्सा मिलेगा। Haryana News

तैयार होगी नई प्लानिंग

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में आबादी बढ़ने के साथ आवास, सड़क, पानी, सीवर और दूसरी सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ रही है। नए सेक्टर विकसित होने से शहर को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य नए इलाकों को मास्टर प्लान के तहत विकसित करना है, ताकि अनियोजित कॉलोनियों के बजाय व्यवस्थित शहरी क्षेत्र तैयार किए जा सकें। Haryana News

आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

संपदा अधिकारी विकास ढांडा से मिली जानकारी के अनुसार, मास्टर प्लान के तहत शहर का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए सबसे पहले जमीन उपलब्ध होना जरूरी है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर किसानों से जमीन देने की पेशकश मांगी गई है। किसानों को योजना की जानकारी देकर आवेदन के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News