हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! यहां बनेगा नया भव्य स्वागत द्वार, देखें सभी कामों की लिस्ट ?

 | 
हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! यहां बनेगा नया भव्य स्वागत द्वार, देखें सभी कामों की लिस्ट ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को हिसार के बरवाला में सौंदर्यीकरण और विकास को नई पहचान देने वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

उन्होंने हिसार, अग्रोहा व टोहाना रोड पर बनने वाले भव्य स्वागत द्वार की नींव रखते हुए कहा कि इन स्वागत द्वारों के निर्माण से बरवाला की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को एक आकर्षक और आधुनिक प्रवेश द्वार मिलेगा। 

यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बरवाला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी नई मजबूती देगी।

लगभग 84 लाख रुपये की लागत से टोहाना रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण होगा। इसी प्रकार से लगभग 98 लाख 31 हजार 500 रुपये की लागत से अग्रोहा रोड तथा 77 लाख 5 हजार रुपये की लागत से हिसार रोड पर स्वागत द्वारा का निर्माण किया जाएगा। 

इन स्वागत द्वार के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री ने लगभग 3 करोड़ 40 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बरवाला-टोहाना रोड पर बने स्वर्ग आश्रम में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उक्त कार्यों के अलावा बरवाला नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से पार्क निर्माण, लेबर शेड, स्वच्छता, गलियों व सड़कों के निर्माण तथा पुस्तकालयों के निर्माण जैसे अन्य कार्य भी जनता को समर्पित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं।  नगरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि आमजन को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रही है। 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशाल जनसभा कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हरियाणा के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में जींद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी की भागीदारी प्रदेश के विकास के संकल्प को और मजबूत करेगी। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बरवाला नगर परिषद चेयरमैन श्री रमेश बैटरीवाला,  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News