हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! 163 एकड़ जमीन पर बनेगी नई Global City

 | 
हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! 163 एकड़ जमीन पर बनेगी नई Global City

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद अब केवल मैन्युफैक्चरिंग और फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल्द ही यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के 'बिजनेस, कॉर्पोरेट और एंटरटेनमेंट हब' के रूप में उभरने जा रही है। गुड़गांव की तर्ज पर अब फरीदाबाद में भी 163 एकड़ जमीन पर आधुनिक 'ग्लोबल सिटी' विकसित की जाएगी। 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HSIIDC) ने सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश पर सेक्टर-66 में प्लानिंग और मास्टर प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से फरीदाबाद न केवल दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शुमार होगा, बल्कि यहां देश-विदेश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs), आईटी और बड़े कॉर्पोरेट का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

आइकॉनिक टावर बनाया जाएगा

ग्लोबल सिटी के केंद्र में एक 'आइकॉनिक टावर' बनाया जाएगा, जो दूर से ही शहर की नई आर्थिक प्रगति और पहचान का प्रतीक बनेगा। वैश्विक कंपनियों के कॉर्पोरेट और क्षेत्रीय मुख्यालयों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 'ए-ग्रेड' कमर्शियल स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा। HSIIDC अधिकारियों के अनुसार, नहर पार औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) से सटे सेक्टर-66 में कुल 163 एकड़ की प्राइम लैंड चिह्नित की गई है। इसी जमीन पर फरीदाबाद की इस ड्रीम 'ग्लोबल सिटी' का निर्माण किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का खाका पूरी तरह से आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

आईएमटी से सटे सेक्टर 66 को ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित करने की प्लानिंग उच्च स्तर पर शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। इसमें कमर्शियल बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल आदि बनाए जाएंगे।

-हरी किशन, एजीएम, HSIIDC

...मिलेनियम सिटी की और बिखरेगी चमक....

भविष्य के गुड़गांव ग्लोबल सिटी सेक्टर 37 में एक हजार एकड़ में बन रही है

इसकी कनेक्टिविटी दिल्ली जयपुर हाइवे के अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे से होगी

एक आधुनिक शहर की सभी सुविधा इस सिटी में होगी

HSIIDC की ओर से इसका निर्माण किया जा रहा है

इस सिटी में देश का सबसे ऊंचा टावर करीब 700 मीटर होगा

एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश और 5 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे

अंडरग्राउंड पब्लिक यूटिलिटी टनल व स्मार्ट सिटी होगी

2035 तक पूरा करने का टारगेट

क्या होगी इसकी खासियत... ?

जिस जगह पर यह ग्लोबल सिटी को विकसित किया जाएगा। उसकी लोकेशन (Location) इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी ताकत है। यह पूरी 163 एकड़ जमीन नोएडा-एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से सीधे सटी हुई है। इस रणनीतिक कनेक्टिविटी के कारण उद्यमियों, निवेशकों और बिजनेसमेन को कई अभूतपूर्व लाभ मिलेंगे।

जेवर एयरपोर्ट से सीधी पहुंच फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी महज 20 से 25 मिनट की रह जाएगी, जिससे विदेशी निवेशकों और बिजनेस ट्रैवलर्स का आना-जाना बेहद सुगम होगा।

लॉजिस्टिक्स और ट्रेड को रफ्तार एक्सप्रेसवे, KMP और नोएडा-ग्रैनो से कनेक्टिविटी होने के कारण व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयां मिलेगी।

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में उछाल: ग्लोबल सिटी के बनने से ग्रेटर फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे और ढांचागत विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News