हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! चंडीगढ़ जैसा दिखेगा सब नजारा

 | 
हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! चंडीगढ़ जैसा दिखेगा सब नजारा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा का मानेसर नगर निगम क्षेत्र में HSVP की सड़कों पर बने बड़े गोल चक्करों को चंडीगढ़ की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। 

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, इन सड़कों पर करीब 35 KM लंबी ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज को भी NGO O, कंपनियों, सोसायटियों से CSR के तहत विकसित करवाया जाएगा। इन सड़कों को डस्ट फ्री बनाने के लिए Anti Smog टावर लगाए जाएंगें। Haryana News

एंटी स्मॉग गन से जानकारी के मुताबिक इन सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने की योजना तैयार की गई है। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम जरूरत के अनुसार एंटी स्मोक गन खरीदेगा। इनसे सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज को हराभरा और धूल मुक्त बनाने के लिए STP का संशोधित पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। ज्यादा धूल वाले इलाकों में एंटी स्मोक टावर भी लगाने के आदेश आयुक्त ने दिए। 

HSVP, GMDA की विभिन्न सड़कों को दौरा करते हुए अनकारी के मुताबिक कहा कि गांव रामपुरा से पटौदी रोड़, वाटिका चौक से पटौदी रोड़, एमथ्रीएम गैलरी सोसायटी से गांव नौरंगपुर वाया शिकोहपुर रोड़ की ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज की HSVP, GMDA से NOC लेकर नगर निगम अपने स्तर पर विकसित करेगा। Haryana News

इसके लिए मिली जानकारी के अनुसार, निजी कंपनियों, NGO, सोसायटियों या बिल्डरों से CSR फंड में विकसित करने का आग्रह किया जाएगा। Haryana News इसके अलावा दादी सती चौक, जय सिंह चौक, बाबा कनाला चौक और राव हुकम चंद चौक को चंडीगढ़ की तर्ज पर डिजाइन करके विकसित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News