हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! करोड़ों रुपये से चकाचक होंगे ये काम

 | 
हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर ! करोड़ों रुपये से चकाचक होंगे ये काम 

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : शहर की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 68.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके तहत नई सड़कों के निर्माण के साथ मौजूदा सड़कों का सुधार, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, जल निकासी व्यवस्था और चौराहों का विकास किया जाएगा।

सेक्टर 68-69 के बीच बनेगा 900 मीटर मिसिंग लिंक

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के मुताबिक, पहली परियोजना के तहत सेक्टर 68 और 69 के बीच करीब 900 मीटर लंबा मिसिंग लिंक तैयार किया जाएगा। इसके साथ सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। इससे एसपीआर और सोहना रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।। इस परियोजना से सेक्टर 68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी, जबकि लगभग 1100 मीटर मौजूदा सड़क पर बिटुमिनस की नई परत बिछाई जाएगी। इसके अलावा करीब दो किलोमीटर लंबी नई दो लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का भिनकीय जाएगा निर्माण 

सड़क परियोजना में पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। सड़क के साथ फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा हरित क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए बागवानी संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। पहली परियोजना पर करीब 26.83 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

मुख्य सड़कों पर घटे सकेगा यातायात का दबाव

मिसिंग लिंक तैयार होने के बाद आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होने के साथ मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। दूसरी परियोजना के तहत इफको चौक से एसपीआर तक सड़क सुधार किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गुरुग्राम के प्रमुख हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News