शिल्पग्राम में नाटक ‘‘मोहन जोदाड़ो’’ का मंचन कल
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के तत्वावधान में मुंबई के बिग बैंग थियेटर ग्रुप द्वारा रविवार को शाम कुलविन्दर बख्शीश द्वारा परिकल्पित व निर्देशित नाटक ‘‘मोहन जोदाड़ों’’ का मंचन शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि श्रेष्ठ नाटकों के मंचन से युवाओं को नाट्य कर्म की ओर मुखरित करने तथा कलाकारों को नाट्य मंचन के लिये मंच उपलब्ध करवाने के ध्येय से केन्द्र द्वारा विशेष नाट्य संध्या का आयोजन रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में किया जायेगा।
उन्होने बताया कि 17 फरवरी को शाम सात बजे दर्पण सभागार में अक्षयादित्य लामा द्वारा लिखित तथा कुलविन्दर बख्शीश द्वारा परिकल्पित व निर्देशित नाटक ‘‘मोहन जोदाड़ों’’ मंचित किया जायेगा। इस प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal