कलेक्ट्री पर सिरफिरे ने पुलिस पर किया हमला, चाकू मारकर घायल किया
उदयपुर शहर की कलेक्ट्री बुधवार दोपहर को एक सिरफिरे के हंगामे की गवाह बनी। हुआ यूँ की एक सिरफिरे ने पुलिस वालो पर पहले जलता हुआ कपडा फेंका और मिर्च पाउडर फेंका यहीं नहीं बल्कि चाकू से एक पुलिसकर्मी पर हमला भी कर दिया। हालाँकि बाद में वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसको काबू में कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर धरना लगाए युवक ने धरना समाप्ति के बाद एक अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आया और हाथ में मिर्ची पाउडर उड़ाता हुआ पुलिसकर्मी पर डालने की कोशिश की। वहां मौके पर उपस्थित पुलिस जाब्ते ने उक्त युवक को काबू में किया। पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार लिया। युवक की जेब से दो चाकू भी बरामद किए गए। आरोप हे की युवक ने चाकू के एक वार से भूपलापुरा थाने के हेड कॉन्सटेबल देवकिशन को घायल कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल देवकिशन के हाथ में चोट लगी है। बताया जाता है की उक्त आरोपी युवक पहले भी पुलिसकर्मी पर गर्म दाल उड़ेल चूका है।