रेलवे स्टेशन पर लगे गमलों से बढ़ी सुन्दरता
णमोकार ट्रस्ट एवं वृक्षम के संयुक्त तत्वावधान में आज उदयपुर रेल्वे परिसर में मुख्य प्रबधंक मुकेश श्रीवास्तव एवं रेल्वे के पदाधिकारी और णमोकार ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा नॉन ब्रेकेबल गमले (पाम पेड़) रखवाए गए ।

उदयपुर। णमोकार ट्रस्ट एवं वृक्षम के संयुक्त तत्वावधान में आज उदयपुर रेल्वे परिसर में मुख्य प्रबधंक मुकेश श्रीवास्तव एवं रेल्वे के पदाधिकारी और णमोकार ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा नॉन ब्रेकेबल गमले (पाम पेड़) रखवाए गए ।
णमोकार ट्रस्ट के मुख्य संयोजक मुकेश मुंडलिया ने बताया कि गमलों के लगन से रेलवे स्टेशन पर रौनक आ गयी है। इस अवसर पर हेमन्त खलुडिया, हजारी लाल पंचोली और ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित थे।