किराणा सामग्री की कालाबाजारी में पिस रही जनता

सरकार किराणा सामान को आमजन के लिये आसानी से उपलब्ध कराने के लिये तत्पर है लेकिन कुछ किराणा व्यवसायी जनता की मजबूरी का फायदा उठा कर किराणा सामग्री मनचाहीे दामों पर बेचने में तुले हुए है। 
 
 | 
भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि केशवनगर के कुछ वाशिंदो से मिली जानकारी के अनुसार किराणा व्यवसायी इस आपदा से निपटने के लिये सरकार को सहयोग करने के बजाय जनता की मजबूरी का लाभ उठा कर दाल सहित अन्य सामग्री मनचाहे दामों पर बेच रहे है। 

उदयपुर 26 मार्च 2020 । कोरोना वायरस से जहाँ जनता लाॅक डाउन के कारण में घरों में रह रही है वहीं दूसरी ओर सरकार किराणा सामान को आमजन के लिये आसानी से उपलब्ध कराने के लिये तत्पर है लेकिन कुछ किराणा व्यवसायी जनता की मजबूरी का फायदा उठा कर किराणा सामग्री मनचाहीे दामों पर बेचने में तुले हुए है। 

भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि केशवनगर के कुछ वाशिंदो से मिली जानकारी के अनुसार किराणा व्यवसायी इस आपदा से निपटने के लिये सरकार को सहयोग करने के बजाय जनता की मजबूरी का लाभ उठा कर दाल सहित अन्य सामग्री मनचाहे दामों पर बेच रहे है। 

एक ओर जहाँ सरकार, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन गरीब तबके तक निःशुल्क सामग्री पंहुचानें के लिये निरन्तर प्रयासरत है वहीँ दूसरी ओर कालाबाजारी करने वाले कुछ किराणा व्यवसायी जनता की मजूबरी का फायदा उठाकर सरकार व प्रशासन के प्रयासों पर पानी फेर रहे है। 

उन्होंने बताया कि गरीबों तक सामग्री पंहुचाने के लिये सभी तन,मन,धन से लगे हुए है लेकिन बेजुबान जानवरों जिनमें मुख्य रूप से श्वानों के लिये अभी तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था देखने को नही मिल रही है। गायों के लिये तो चारा उपलब्ध हो रहा है लेकिन श्वानों की ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। 
 
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News