Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शनिवार को हरियाणा सिविल सर्विस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं की भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इससे पहले जो रिजल्ट जारी हुआ था, उसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जोड़कर मेरिट सूची और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए थे।
अब हरियाणा सिविल सेवा (HCS, कार्यकारी शाखा) 24, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) 8, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) 27, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएसएससी) 2, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) 3, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) 1, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22, यातायात प्रबंधक (टीएम) के 7, प्रथम श्रेणी तहसीलदार 3, प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के 5 पद होंगे। Haryana News
इन उम्मीदवारों को मिला HCS कैडर
टॉपर अभिषेक सरोहा समेत आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में HCS कैडर मिला है। इसी तरह कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी को भी अनारक्षित वर्ग में HCS कैडर मिला है। आरक्षित वर्ग के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून अनारक्षित वर्ग के HCS काडर में जगह बनाने में सफल रहे। कुल 24 अधिकारियों को HCS कैडर मिला है। Haryana News
वहीं, 8 उम्मीदवार उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने हैं। उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के लिए 27 अधिकारियों की भर्ती हुई है। दो उम्मीदवार जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) बने हैं। सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) पद पर तीन अधिकारियों की भर्ती हुई है।