चुनाव से पूर्व अंतिम दिन भी जारी रहा मतदाताओं से मुलाकात का दौर
उदयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज शहर के कई क्षेत्रों में डोर-टू-डोर दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।
उदयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज शहर के कई क्षेत्रों में डोर-टू-डोर दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि दिनेश श्रीमाली ने जगदीश चौक, नावघाट, लालघाट, गणेशघाटी, कसारो की पोल, वारियों की घाटी, बदनोर की हवेली, मोहली चोहट्टा, घण्टाघर, सिंगवाडियों की सेहरी, सेक्टर नं. 4 में पुरोहितों की मादडी एवं सेक्टर 5 में कोलपोल, मालदास स्ट्रीट, बडा बाजार, सिंधी बाजार,, अंजूमन चौक, सब्जी मण्डी क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया।
श्रीमाली ने कहा कि, “मुझे समर्थन एवं आर्शीवाद प्रदान करें ताकि मैं आपके साथ ही उन लोगों की आवाज बन सकूं जो शब्द विहिन है, उन लोगों की आवाज बन संकू जो निराश है तथा उदयपुर शहर को एक साथ सुथरा विरासतीय आदर्श शहर के रूप में बना सकूं”। इस दौरान श्रीमाली ने बुजुर्गों के पाव छुकर आशीर्वाद लिया और उन्हें जीतने की अपील की।
वहीँ दूसरी ओर शहर के वार्ड नं. 50 क्षेत्र मेहतो का पाडा, धानमण्डी स्कूल मार्ग, मीनापाडा, नाडाखाडा, नेहरू बाजार, बापू बाजार क्षेत्र में भी कांग्रेस मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा एवं प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने घर-घर जाकर कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश श्रीमाली के समर्थन में पेम्पलेट बांटे एवं कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की।