हरियाणा में इन राशन कार्ड धारकों के लिए बदलेगा नियम ! जाने अब किसे फायदा, किसे नुकसान ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार AAY यानी गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए गेहूं वितरण का नियम बदलने वाला है। जानकारी के अनुसार अभी तक एक AAY राशन कार्ड पर हर महीने 35 किलो गेहूं दिया जा रहा है लेकिन अब नई व्यवस्था में हर पात्र सदस्य को 7 किलो गेहूं मिलने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। संभावना है कि अगले महीने से नया नियम लागू हो सकता है। इस बदलाव से बड़े परिवारों को फायदा मिलने वाला है, जबकि पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों को पहले से अब कम गेहूं मिलने वाला है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक वार्षिक आय 25 हजार से 1 लाख रुपए के बीच राज्य में गुलाबी राशन कार्ड धारक परिवारों की संख्या पौने तीन लाख के आसपास है।
किसे फायदा, किसे नुकसान?
जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में 5 से ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें हर पात्र सदस्य के हिसाब से 7 किलो गेहूं मिलेगा।
2, 3 और 4 सदस्यों वाले परिवारों को नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें पहले मिलने वाले 35 किलो गेहूं की जगह अब क्रमशः 14, 21 और 28 किलो ही मिलेगा। Haryana News
बदलाव क्यों किया?
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब राशन परिवार के बजाय सदस्यों की संख्या के हिसाब से दिया जाएगा। इससे बड़े परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार ज्यादा गेहूं मिल सकेगा। Haryana News
विभाग बोला-
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक ने कहा- नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले महीने से AAY लाभार्थियों को प्रति पात्र सदस्य 7 किलो गेहूं के हिसाब से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
