क्विज, एक्स्टेम्पोर एंव अन्य कार्यक्रमों के नाम रहा विधि महोत्सव का दूसरा दिन
विधि महाविद्यालय में आज उत्सव का दुसरे दिन का आयोजन हुआ। इसमें छात्रसंघ द्वारा कॉलाज मेकिंग, क्विज, एक्स्टेम्पोर, भारत में एफ.डी.आई पर वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता छात्रसंघ के अध्य
विधि महाविद्यालय में आज उत्सव का दुसरे दिन का आयोजन हुआ। इसमें छात्रसंघ द्वारा कॉलाज मेकिंग, क्विज, एक्स्टेम्पोर, भारत में एफ.डी.आई पर वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता छात्रसंघ के अध्यक्ष कुशल परमार और कॉलेज के शिक्षकों द्वारा ही कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
आज की प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी छात्रों ने अलग अलग अंदाज़ में अपनी रचनात्मकता दिखाई।
परिणाम कॉलाज की ए.डी.एस.डब्ल्यू डॉ.राशी चौधरी ने बताया कि कॉलाज मेकिंग में अंकिता परमार, निशांत बागरी, श्वेता शंक्ला प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, एक्स्टेम्पोर में प्रथम मेधा बारी, द्वितीय राहुल शर्मा व तृतीय अंकिता परमार रही, वाद-विवाद में मनाली राठोर प्रथम, मेधा बरी द्वितीय और राहुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, क्विज में संदीप शर्मा का ग्रुप, श्वेता शंक्ला का ग्रुप और राहुल शर्मा का ग्रुप प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे और कल हुई पोस्टर मेकिंग में अंकिता पोर्मर प्रथम, निधि तिवारी द्वितीय, तरुणा सोलंकी तृतीय रही।
