लेक फेस्टिवल में शहर की चयनित 30 प्रतिभाएं बिखेरगी आवाज का जादू
जिला प्रशासन द्वारा 18 नवम्बर से फतहसागर पाल पर आयोजित किये जाने वोल दो दिवसीय लेक फेस्टिवल में चयनित 30 बच्चें अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन बच्चों की तीन दिन की रिहर्सल एम स्क्वायर प्रोडक्शन द्वारा टाउनहाॅल में करायी जा रही है। गुरूवार को सांय 3 से 6 बजे तक रिहर्सल होगी।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक श्रीमती सुनिता सरोच ने बताया कि इस फेस्टिवल का रंगारंग एवं सांस्कृतिक रूप प्रदान करने के लिये स्थानीय प्रतिभाओं के दो दिन तक टाउनहाॅल में चले आॅडिशन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी उपयोग किया। इन आॅडिशन में डाॅ. विजयलक्ष्मी दवे, सूर्यप्रकाश सुहालका, अरूण कुमार सालवी, कपिल पालीवाल एवं अशोक गन्धर्व, पामिल मोदी एवं शाहनवाज खान ने जज के रूप में 30 प्रतिभाओं का चयन किया।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस रिहर्सल लाइव बैण्ड पर की जा रही है।