राउण्ड टेबल इण्डिया का सेवा सप्ताह में सात दिनों तक होंगे सेवा कार्य

राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से प्रारम्भ होगा। जिसमें सातों दिन विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर जरूरतमंदो की सेवा की जायेगी।

 | 

राउण्ड टेबल इण्डिया के वरूण मुर्डिया ने बताया कि प्रथम दिन तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ अंता़क्षरी एवं विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित कर उनके साथ खुशियां बांटी जायेगी। राउण्ड टेबल इण्डिया के सौरभ जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज के इन वरिष्ठजनों को हाउजी भी खेलायी जायेगी। अंत में उनके लिये लंच का आयोजन किया जायेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

तिलक कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर इन वरिष्ठजनों सहित संस्थान के सभी सदस्यों को सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने के लिये मफलर भी भेंट किये जायेंगे। लेडिज सर्किल इण्डिया की शबनम तोबवाला ने बताया कि सेवा सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News