राउण्ड टेबल इण्डिया का सेवा सप्ताह शुरू 107 वृद्धजनों को दी जीवन जीनें की खुशी

राउण्ड टेबल इण्डिया का सेवा सप्ताह शुरू 107 वृद्धजनों को दी जीवन जीनें की खुशी

राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिन तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 107 वृद्धजनों के साथ अंता़क्षरी एवं विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित कर उनके साथ जीवन जीनें की खुशियां बांटी। राउण्ड टेबल इण्डिया के वरूण मुर्डिया ने बताया कि सभी ने एक साथ मिलकर सेवा एकता के ध्येय को सार्थक किया। इस सेवा ने सभी वृद्धजनों को आत्मिक खुशी दी।

सौरभ जैन ने बताया कि प्रातः 10 बजे सभी टेबलर सर्कलर एक साथ मिलकर तारा संस्थान पंहुचे। जहाँ इस उम्र में उनके परजिनों द्वारा त्यागे गये वृद्धजनों को देखकर सभी का मन द्रवित हो गया। सभी ने इनका परिवार के मुखिया के तौर पर उनका आदर सत्कार किया। तिलक कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर समाज के इन वरिष्ठजनों को हाउजी भी खेलायी गयी। जिसे खेलकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया। हाउजी के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। उनके लिये लंच का आयोजन भी किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

लेडिज सर्किल की चेयरमेन शबनम तोबवाला ने बताया कि इस अवसर पर इन वरिष्ठजनों सहित संस्थान के सभी सदस्यों को सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने के लिये मफलर भी भेंट किये गये। 12 नवम्बर को एएसजी आई केयर पर प्रातः 10 से 12 बजे तक नेत्रदान शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होेंने आमजन से आव्हान किया कि जो भी नेत्रदान करना चाहते है वे यहाँ आकर संकल्प पत्र भर सकते है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal