मस्तान बाबा उर्स के तीसरे दिन जुलूस के साथ पेश की चादर
मस्तान बाबा के 15वें उर्स के तहत तीसरे दिन शहर के विभिन्न इलाकों से चादर शरीफ का जुलूस आस्ताने पर पहुंचा। उर्स को लेकर वादियों मस्तान में जायरीनों का मजमा लगा हुआ है। साथ ही यहां लगी विभिन्न स्टालों पर जायरीन व मेलार्थिय खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही मेले में लगे झूले, डॉलर, चकरी में बच्चे झूलने का आनंद उठा रहे हैं।

ट्रस्ट के अधिवक्ता नजमुददीन हुसैन ने बताया की आज फज्र की नमाज़ के बाद कुरानखवानी हुई। दोपहर बाद शहर के खांजीपीर और आयड़ से चादर शरीफ का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में जायरीन चादर थामे नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस में आगे बैंड पर युवा कलाम व कव्वाली पढ़ते चल रहे थे।

जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्गी आदि शामिल थे। चादर शरीफ का जुलूस शहर के विभिन्न मौहल्लों से होकर रानी रोड होता हुआ मस्तान बाबा की दरगाह पर पहुंचा। जहां जोश-खरोश के साथ मजार पर चादर पेश की गई। जायरीनों ने फूल, अगरबत्ती, इत्र आदि पेश कर फातेहा पढ़ी, मन्नतें मांगी व चादरें चढ़ाई।
रात को कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें कव्वाल सुलतान हुसैन एवं उस्मान हुसैन ने सूफियाना कलाम पढ़े। इससे पूर्व मिलाद का आयोजन हुआ। ट्रस्ट के अधिवक्ता ने बताया की मस्तान बाबा के उर्स का समापन शुक्रवार को जुम्मा की नमाज़ के बाद कुल रस्म अदा कर होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal