भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज, महाप्रसादी का लिया लाभ

नगर माहेश्वरी युवा संगठन की और से महेश नवमी महोत्सव - 2019 के मुख्य आयोजन के रूप मे महेश नवमी जयंती पर मंगलवार को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा और झाँकिया निकाली गई। महेश नवमी को लेकर संगठन द्वारा सुबह महाशिवाभिषेक एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

 | 

भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज, महाप्रसादी का लिया लाभ

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की और से महेश नवमी महोत्सव – 2019 के मुख्य आयोजन के रूप मे महेश नवमी जयंती पर मंगलवार को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा और झाँकिया निकाली गई। महेश नवमी को लेकर संगठन द्वारा सुबह महाशिवाभिषेक एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

शोभायात्रा के संयोजक मनोज जागोटिया ओर अंकुर चेचाणी ने बताया कि शोभायात्रा शाम को आरएमवी स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई वापस आरएमवी स्कूल पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे जहां गज की सवारी थी, तो उसके ठीक पीछे बुलेट पर ओर अश्वारूढ़ युवा धर्म पताका लिए हुए चल रहे थे। जिसके बाद केसरिया साड़ी ओर साफे में स्कूटी सवार समाज की महिलाएं शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ा रही थी। इसके साथ ही समाज के युवा और वरिष्ठ जन श्वेत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया शोभायात्रा में रजत मंदिर में विराजित भगवान महेश की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के आरएमवी स्कूल पहुंचने के बाद भगवान महेश की महाआरती की गई जिसके बाद महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसका समाज के हजारों लोगों ने लाभ लिया।

भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज, महाप्रसादी का लिया लाभ

झाँकिया रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा मे समाजजन जहा भगवान महेश के भजनों पर नाचते और झूमते रहे वही नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा हिन्दु देवी देवताओं पर बनाई गई भव्य झाँकिया आकर्षण का केन्द्र रही। खास तौर से शोभायात्रा में राधा – कृष्ण, भोलेनाथ, हनुमान व अन्य झांकिया शामिल रही।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सुबह हुआ महाशिवाभिषेक

संगठन के अध्यक्ष भरत बाहेती ने बताया कि रामनारायण कोठारी परिवार की ओर से सुबह 8 बजे जानकीराय मंदिर धानमंडी पर पुरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान महेश का महाशिवाभिेषेक किया गया। सुबह श्री कृष्ण कुमार काबरा स्मृति न्यास के सौजन्य से महेश सेवा संस्थान द्वारा श्री माहेश्वरी भवन , श्रीनाथ मार्ग पर प्रात 8 बजे 23वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 60 युनिट रक्त संग्रहण हुआ।

भगवान महेश की शोभायात्रा मे उमड़ा समाज, महाप्रसादी का लिया लाभ

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News