सोलर पैनल वालों की हुई बल्ले-बल्ले ! सरकार ने दिए 17,900 करोड़ रुपये, जल्दी उठाएं फ्री बिजली का लाभ

 | 
सोलर पैनल वालों की हुई बल्ले-बल्ले ! सरकार ने दिए 17,900 करोड़ रुपये, जल्दी उठाएं फ्री बिजली का लाभ  

Udaipur Times, Solar Panel : गर्मी का मौसम जैसे शुरू होता है हर किसी के घर पंखे (Fan), एसी (AC), कूलर (Cooler) का भरपूर इस्तेमाल होता है। नतीजन ये होता है कि इन उपकरणों को चलाने से बिजली बिल भी जमकर आता है। अगर हर महीने इतना-इतना बिल आएगा तो फिर आम-आदमी का बजट तो बिगड़ेगा। इसी परेशानी का समाधान करने के लिए सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजान (Surya Ghar Muft Bijli Yojana) की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल की बड़ी बचत कर सकते हैं। 

इस योजना की सबसे खास और अहम बात यह है कि इससे लाभार्थी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलता है। साथ ही साथ सरकार सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी भी देती है। पैनल की क्षमता के आधार पर सब्सिडी की राशि अलग-अलग होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकार अब तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दे चुकी है। 

इस योजना का कैसे उठा सकते हैं लाभ? 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऑफिशियल पोर्टल (pmsuryaghar.gov.in) पर जाकर आवेदन करें। 

रूफटॉप सोलर के लिए जरूरी जानकारी भरें। 

आवेदन मंजूर होने के बाद सोलर पैनल लगवाया जा सकता है। 

नेट मीटर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है। 

सोलर पैनल लगवाने से पहले इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान 

सोलर पैनल ऐसी जगह लगवाएं, जहां भरपूर धूप आती हो।

पानी की टंकी, पेड़ या बिल्डिंग की छाया पैनल पर नहीं पड़नी चाहिए।

मजबूत और जंग-रोधी स्टैंड का इस्तेमाल करें।

ध्यान रखें कि केवल MNRE अप्रूव्ड कंपनियों के सोलर पैनल ही लगवाएं, तभी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

आवेदन से पहले इन खास बातों का जरूर ध्यान रखें

सोलर पैनल लगाने के लिए छत पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए।

आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1 KW, 2 KW या 3 KW का सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। 

इसके अलावा आवेदन करने वाले व्यक्ति के नाम पर बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। 

साथ ही बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज करें और पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि सब्सिडी का लाभ आसानी से मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News