मजदूरों का जीवन स्तर हम सभी के लिए चिंतनीय विषय
रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित मजदूर मंजिल भवन पर दिहाड़ी मजदूरों व ठेले वालों की उपस्थिति में गोष्ठी आयोजित की गई।
रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित मजदूर मंजिल भवन पर दिहाड़ी मजदूरों व ठेले वालों की उपस्थिति में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इण्टक के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे देश में आज भी मजदूरों का जीवन स्तर हम सभी के लिए चिंतनीय विषय है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी उनकी हालात में कोई सुधार नहीं आया है। श्रमिकों का जीवन पीढ़ी-दर-पीढ़ी जस का तस बना हुआ है।
हमारे देश का मजदूर देश के नवनिर्माण में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता है, परन्तु मूलभूत सुविधाओं से हमेशा वंचित नज़र आता है। उन्होंने वहां उपस्थित मजदूरों से आह्वान किया कि वे आज प्राण लें कि अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलवा कर रहेंगे। क्योंकि शिक्षा से ही उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया ला जा सकता है।
शर्मा ने सभी मजदूरों भाईयों को शपथ दिलाई कि वे कभी शराब, तम्बाकू, गुटखा आदि मद्य पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। गोष्ठी में धन्यवाद महेन्द्र गांछा ने दिया।
गोष्ठी में महेन्द्र दीक्षित, नारायण शर्मा, अशोक तम्बोली, महेश वागावत, कमलेश शर्मा, अतुल सर्राफ, प्रकाश साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार वसीटा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
