भीषण गर्मी के बीच इस राज्य ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, ये नए आदेश जारी

 | 
भीषण गर्मी के बीच इस राज्य ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, ये नए आदेश जारी

Udaipur Times, Rajasthan News, School Holidays : राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 28 जून तक अवकाश रहेगा और स्कूल 29 जून से फिर से स्कूल खुलने वाले है। 

जानकारी के अनुसार, इससे पहले शिक्षा विभाग ने 20 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया था। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। Rajasthan News

43 दिन ग्रीष्मावकाश

नए आदेश के अनुसार इस वर्ष स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की कुल अवधि बढ़कर 43 दिन हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। Rajasthan News

भीषण गर्मी

राजस्थान में गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News