हरियाणा के स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

 | 
हरियाणा के स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

Udaipur Times, Haryana news: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में हरियाणा राज्य-गीत के नियमित गायन को लेकर आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक सरकारी स्कूल में सप्ताह में एक दिन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद हरियाणा राज्य-गीत का सामूहिक गायन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से लागू कर स्कूलों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराई जाएं। विभाग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और राज्य के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।

जैसा की शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय स्तर पर राज्य-गीत के नियमित गायन से विद्यार्थियों में प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और पहचान के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही उनमें राज्य के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह आदेश सहायक निदेशक (शैक्षिक शाखा), विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News