फेमस IAS कपल के सफलता की कहानी, एक ही साल दोनों ने क्रैक की UPSC की मुश्किल परीक्षा

 | 
फेमस IAS कपल के सफलता की कहानी, एक ही साल दोनों ने क्रैक की UPSC की मुश्किल परीक्षा

Udaipur Times, UPSC Success Story of IAS Couple : आज हम आपको उस IAS कपल की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिनकी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई। हम बिहार के प्रवीण कुमार और गोपालगंज की अनामिका सिंह की बात कर रहें हैं जिनकी कहानी सिर्फ एक UPSC सफलता की नहीं, बल्कि दो प्रशासनिक अधिकारियों के साझा संघर्ष और समर्पण की मिसाल है।

IIT से शुरू हुआ प्रवीण कुमार का सफर

बिहार के जमुई जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है। प्रवीण के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं और मां गृहिणी हैं। अपनी शुरुआती पढ़ाई जमुई में ही पूरी करने के बाद उन्होंने JEE परीक्षा पास की और IIT कानपुर में एडमिशन लिया। इंजीनियरिंग पूरी होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की ओर रुख किया। पहले प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। Success Story

फेमस IAS कपल के सफलता की कहानी

UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की

प्रवीण की लगातार मेहनत का नतीजा साल 2020 में सामने आया, जब उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल कर ली। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पोस्टिंग बिहार कैडर में हुई और आज वे प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। Success Story

BPSC से UPSC तक अनामिका सिंह का सफर

वहीं अनामिका सिंह की बात करें तो वो भी बिहार के गोपालगंज जिले के एक साधारण परिवार से आती हैं। अनामिका के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी शुरुआती पढ़ाई अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू की। शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने खुद को रोकने के बजाय और मजबूत तैयारी की।

फेमस IAS कपल के सफलता की कहानी

असफलताओं के बाद मिली सफलता

अनामिका ने पहले BPSC परीक्षा पास की और शानदार रैंक हासिल की, लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था। UPSC के दो प्रयासों में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2020 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 348वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनकी नियुक्ति उत्तराखंड कैडर में IAS अधिकारी के रूप में हुई। Success Story

दो IAS अफसर, एक कहानी

प्रवीण और अनामिका दोनों 2020 बैच के IAS अधिकारी हैं। अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और पिछले साल गोरखपुर में धूमधाम से शादी की। फिलहाल प्रवीण कुमार बिहार में SDM के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अनामिका उत्तराखंड में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News