क्रियेटिव कैमरा इण्टरनेशनल क्लब का शपथ ग्रहण समारोह
दी युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रबन्ध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि इस क्लब द्वारा समय-समय पर बच्चों को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें बच्चों को कैमरे से सबंधित विभिन्न जानकारियाँ एवं फोट
दी यूनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा गठित ’’क्रियेटिव कैमरा इण्टरनेशनल क्लब’’ की कार्यकारिणी का आज विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
दी युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रबन्ध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि इस क्लब द्वारा समय-समय पर बच्चों को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें बच्चों को कैमरे से सबंधित विभिन्न जानकारियाँ एवं फोटोग्राफी से संबधित तकनीकी बारीकियों के बारें मे प्रशिक्षित किया जायेगा। जिससे वे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी के व्यवसाय के लिए तैयार हो सकेगें।
प्रधानाचार्या डाॅ मधु योगी के निर्देशन मे नवगठित कार्यकारिणी कार्य करेगी। सहयोगी तथा प्रशिक्षणकर्ता राकेश राजदीप और विष्णु पालीवाल होगें तथा इस दौरान उपप्रधानाचार्या श्रीमती शमशाद खान बच्चों का सहयोग करेगे।
आज क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल पांडे, उपाध्यक्ष छवि चित्रोल, समिति समन्वयक पुष्पेन्द्र राठौड़, थीम विषय समन्वयक हर्षवर्धन, वित्त समन्वयक रूचि राजपूत, तकनीकि समन्वयक पवन सुथार, प्रभारी जितेन्द्र राव, सचिव के रूप मे हर्ष प्रताप को शपथ दिलायी गई।