डांसिंग आईडल के ग्रान्ड फिनाले में दिखायी प्रतिभायें

रोटरी क्लब पन्ना द्वारा सरदारपुरा स्थित कुम्भा संगीत सभागार में आयोजित  किये गये डांसिंग आईडल के ग्रान्ड फिनाले में हर केटेगरी में प्रतिभाओं ने अपने प्रदर्शन के जरिये अपनी छाप छोड़ी।
 | 
डांसिंग आईडल के ग्रान्ड फिनाले में दिखायी प्रतिभायें

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा सरदारपुरा स्थित कुम्भा संगीत सभागार में आयोजित  किये गये डांसिंग आईडल के ग्रान्ड फिनाले में हर केटेगरी में प्रतिभाओं ने अपने प्रदर्शन के जरिये अपनी छाप छोड़ी।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि सचिव राजेश शर्मा, राजीव श्रुति डांस फेक्ट्री की लीना शर्मा तथा क्लब की पूर्वाध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई के निर्देशन में आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में शहर की चुनिन्दा प्रतिभा अपनी नृत्य की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

उन्होंने बताया कि तीन केटेगरी 5-15 वर्ष में दक्ष तलरेजा प्रथम, नमन सेन द्वितीय व हीर प्रकाश तृतीय, वरिष्ठ समूह (15-30 वर्ष) में श्रेया एस.पिल्लई प्रथम, दर्षिका चौहान द्वितीय, युधिष्ठिर शर्मा तृतीय, 15-30 वर्ष व 30 वर्ष से उपर के सुपर सीनियर वर्ग में नितिशा अजित प्रथम, पूजा कपूर द्वितीय, कविता कुमावत तृतीय रहे। 

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अलका शर्मा, विशिष्ट अतिथि हेमंत धाभाई, मुकेश माधवानी, भानुप्रताप सिंह, यशवंत कोठारी, मीना शर्मा, न्यायाधीश गरिमा जोशी, नेहा माथुर, सचिव राजेश शर्मा, लीना शर्मा, कमल गौड़, महेश सेन, फातिमा शब्बीर, आशा पालीवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News