गिट्स में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर मेंसत्र 2018-2019 के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों

 | 

गिट्स में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर मेंसत्र 2018-2019 के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था जिसमें उनके अन्दर नई ऊर्जा का संचार हो सके। कार्यक्रम में एन.पी.टी.ई.एल. एचीवर्स, एकडेमिक एचीवर्स, इलाइट प्लसेमेंट व एन.सी.सी. जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर उनको अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव माथुर के अनुसार आई.आई.टी. कानपुर व भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ऑनलाईन कोर्स एन.पी.टी.ई.एल. में 138 विद्यार्थियों में से 02 विद्यार्थियों ने गोल्ड सर्टिफिकेट, 28 इलाइट सर्टिफिकेट तथा 68 ने परीक्षा सफलता पूर्वक पास किया। इसके अतिरिक्त नामी गिरामी इण्डस्ट्रीज जैसे जी.ई. हेल्थकेयर बैजू, विप्रो, टी.सी.एस., मेटाक्यूप, र्थिलोफिलिया, ई-इन्फोचिप आदि में प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूरा गीतांजली परिवार उपस्थित था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News