गिट्स में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में सत्र 2019-2020 के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था जिसमें उनके अन्दर नई ऊर्जा का संचार हो सके। कार्यक्रम में एन.पी.टी.ई.एल. एचीवर्स, एकडेमिक एचीवर्स, स्पोटर्स व एन.सी.सी. जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर उनको अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव माथुर के अनुसार आई.आई.टी. कानपुर व भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ऑनलाईन कोर्स एन.पी.टी.ई.एल. में 225 विद्यार्थियों में से 07 विद्यार्थियों ने गोल्ड सर्टिफिकेट, 46 सिल्वर सर्टिफिकेट, 68 इलाइट सर्टिफिकेट तथा 26 ने परीक्षा सफलता पूर्वक पास किया।
उल्लेखनीय है की इन विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी ऑल इण्डिया लेवल पर टाॅपर रहें हैं। इसके अतिरिक्त खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूरा गीतांजली परिवार उपस्थित था।