युवा एकता शिविर के लिए दल चण्डीगढ रवाना

चण्डीगढ में आगामी 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए उदयपुर जिले के 14 सदस्यीय युवाओं का दल शुक्रवार को उदयपुर से रवाना हुआ।

 | 

चण्डीगढ में आगामी 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए उदयपुर जिले के 14 सदस्यीय युवाओं का दल शुक्रवार को उदयपुर से रवाना हुआ।

जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि यह दल 7 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के दौरान देश की कला संस्कृति से रूबरू होगा। दल का नेतृत्व विजनवास के युवा दल सदस्य हरीश पंचाल कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News