हरियाणा में तत्कालीन SHO सस्पेंड, रिश्वत केस के बाद बड़ा एक्शन, जाने पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा में तत्कालीन SHO सस्पेंड, रिश्वत केस के बाद बड़ा एक्शन, जाने पूरा मामला ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल सिविल लाइन थाने में रिश्वत केस मामले के बाद तत्कालीन SHO रमेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उन पर यह कार्रवाई सुभाष नगर निवासी साहिल की शिकायत को बिना मार्क किए अपने पास रखने पर की गई है। तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र के ट्रांसफर के एक दिन बाद सिविल लाइन थाना से सब इंस्पेक्टर राजेश को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB द्वारा पकड़ा गया। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक उस मामले में तत्कालीन SHO रमेश चंद्र ने शिकायतकर्ता की शिकायत बिना किसी को मार्क किए अपने पास रख ली, जिसमें उन्हें सस्पेंड किया गया। जानकारी के अनुसार SP ने रमेश चंद्र को किसी अन्य विभागीय जांच में सस्पेंड किए जाने की बात कही है। फिलहाल उनको पुलिस लाइन में भेजा गया है। Haryana News

विभागीय स्तर पर जांच

जानकारी के अनुसार SP कार्यालय की ओर से रमेश चंद्र के सस्पेंशन को विभागीय कार्रवाई बताया गया है। उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। कैथल SP मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का किसी विभागीय जांच के तहत किया गया है। Haryana News पुलिस उस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News