साध्वी की तपस्याओं पर होगा तीन दिवसीय महोत्सव 5 से

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ की तीन तपस्वी साध्वियों द्वारा ओली तपस्या करने पर 5-7 अप्रेल को तीन दिवसीय महोत्सव एवं सामूहिक पारणा का आयोजन किया जाएगा। आराधना भवन में सकल चतुर्विध संघ द्वारा कराया जाएगा।

 | 

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ की तीन तपस्वी साध्वियों द्वारा ओली तपस्या करने पर 5-7 अप्रेल को तीन दिवसीय महोत्सव एवं सामूहिक पारणा का आयोजन किया जाएगा। आराधना भवन में सकल चतुर्विध संघ द्वारा कराया जाएगा।

श्रीसंघ के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि वयोवृद्ध साध्वी श्री सुदर्शनाश्री जी म.सा. एवं मेवाड़-मालवा ज्योति साध्वी चंद्रकलाश्री जी म.सा. आदि साध्वी समुदाय की पावन निश्रा में 500 आयम्बिल की तपाराधना करने वाली साध्वी श्री भद्रपूर्णाश्री जी म.सा., 100 आयम्बिल की तपस्या करने वाली साध्वी श्री चरणकलाश्री जी म.सा., 72वीं ओली की तपस्या करने वाली साध्वी श्री कल्पगुणाश्री जी म.सा., 54वीं ओली की तपस्या करने वाली साध्वी श्री संवेगपूर्णाश्री जी म.सा., 57वीं ओली की तपस्या करने वाली सम्यग्रत्नाश्री जी म.सा. का आगामी 5-7 अप्रेल तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा।

महोत्सव का आगाज 5 अप्रेल को दक्षाबेन शिवप्रका सेठ द्वारा एक छोड़ के उद्यापन के साथ 20 स्थानक महापूजन, 6 अप्रेल को तपस्वी साध्वियों के संसारी परिवार द्वारा श्री सिद्धचक्र महापूजन कराया जाएगा, 7 अप्रेल को प्रात: 8.30 बजे श्रीसंघ के साथ तपस्वी साध्वियों का पारणे से पूर्व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा आराधना भवन से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार, मोती चौहट्टा होते हुए पुन: आराधना भवन पर सम्पन्न होगी, जहां पर तपस्वी साध्वियों का अभिनंदन किया जाएगा एवं चतुर्विध संघ द्वारा पारणा कराया जाएगा। शाम को सकल मूर्तिपूजक श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम होगा। नाहर ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रात:काल भक्तामर पाठ एवं प्रभु की अंगरचना की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News