शहर में पोलो मैच का रोमांच वाटरमेट इटालियन ने केप्सटोना राॅयल्स को 5-3 से हराया
उदयपुर 15 अप्रैल 2019, राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया व चुण्डा पोलो के संयुक्त तत्वावधान में आज बुझड़ा स्थित चुण्डा पोलो मैदान पर वाटरमेट इटालियन व केप्सटोना राॅयल्स के बीच सद्भावना मैच आयोजित किया गया। जिसमें वाटरमेट इटालियन ने केप्सटोना राॅयल्स को चार चकर्स के बाद 5-3 से हराकर मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि आबकारी विभाग के अधिकारी सोमनाथ मिश्रा थे।

राउण्ड टेबल पैन इण्डिया द्वारा फण्ड रेजिंग के लिये देशभर में आयोजित किया जाने वाला इस प्रकार का यह प्रथम सद्भावना पोलो मैच था। इस मैच का देखने के लिये मैदान पर करीब 400 से अधिक दर्शक मौजूद थे।
राउण्ड टेबल इण्डिया के ऋषभ वर्डिया साढ़े चार-चार मिनिट के चार चकर्स हुए। जिसमें शुरूआत से ही वाटरमेट टीम केप्सटोना राॅयल्स पर हावी रही। पहले दो मिनिट के दौरान ही वाटरमेट ने दो गोल दाग कर अपने तेवर दिखा दिये थे। वाटरमेट टीम के कप्तान महाराज राघवराजसिंह शिवरती अपने घोड़ेे के साथ हर समय पर गोल पर हावी रहे। अनेक बार केप्सटोना की टीम गेंद को गोलपोस्ट में डालने में नाकाम रही।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
चेयरमेन सौरभ जैन ने बताया कि इस सद्भावना मैच के आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग शहर एवं आस-पास के जरूरतमंद स्कूलों में बच्चों के कक्षाकक्षों का निर्माण,फर्नीचर एवं टाॅयलेट निर्माण में किया जायेगा। चेयरपर्सन जहाबिया हुसैन ने बताया कि राउण्ड टेबल पैन इण्डिया देश में प्रतिदिन एक कक्षाकक्षों का निर्माण करा बच्चों को अध्ययन के लिये प्रेरित कर रहा है।
अक्षय गुलेछा ने बताया कि राजस्थान में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध करायी गयी इस प्रकार की सेवाओं की बदौलत राजस्थान सरकार ने राजस्थान राउण्ड टेबल इण्डिया को 10 प्रकार के भामाशाह पुरूस्कारों से नवाजा है। अंत में विजेता टीम को अतिथियों ने ट्राॅफी प्रदान कर पुरूस्कत किया। समारोह में राउण्ड टेबल इण्डिया की विभिन्न शाखाओं के सदस्य मौजूद थे।