खस्ताहाल सड़कों को लेकर व्यापारीयों ने किया प्रदर्शन
शहर की खस्ताहाल सडकों की हालत को लेकर आज उदयपोल क्षेत्र के व्यापारियो नें अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार संघ के द्वारा उदियापोल चैराहे पर मानव श्रृखंला बनाकर प्रदर्शन करते हुए पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान काफी देर यातायात बाधित रहा।

व्यापार संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष ओम श्रीमाली ने बताया कि, बारिश के दिनों में प्रति वर्ष शहर के चैराहों पर सडकें क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पडता है: प्रति वर्ष शहर के उदियापोल चैराहे पर सडकें टुट जाती है और इसें पुनः रिपेयर किया जाता है।
श्रीमाली ने बताया कि सडक टुटने का मुख्य कारण सडकों निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग करना और निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना है। इसके साथ क्षेत्र के नाले भी बंद पडे हैं, जिससे सडकों पर पानी जमा हो जाता है।
व्यपारियों के सडक पर प्रदर्शन से लम्बा जाम लग गया और काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। काफी देर बाद मौके पर डिप्टी दयानंद सारण ने पहुंच कर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों से वार्ता कर आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी शान्त हुए और रास्ते से हटे।
व्यपार मण्डल के द्वारा चेतावनी दी गई है कि सोमवार तक सडकों को ठीक नहीं किया जाता है, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।