फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

शहर के फतेहपुरा साइफन पर खस्ताहाल सड़को, गड्डे और सड़क ऊपर निरन्तर उड़ती धुल मिटटी से परेशान क्षेत्र का व्यापारी वर्ग आज फिर आक्रोशित हो उठा। व्यापारी वर्ग का आक्रोश इतना तीव्र था की आक्रोशित व्यापारियों ने फतहपुरा चौराहा जाम कर डाला। आज सुबह करीब 10 बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक व्यापारियों ने जाम लगाकर प्रशासन, यूआईटी और नगर निगम के महापौर और अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

 

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

उदयपुर 14 अक्टूबर 2019। शहर के फतेहपुरा साइफन पर खस्ताहाल सड़को, गड्डे और सड़क ऊपर निरन्तर उड़ती धुल मिटटी से परेशान क्षेत्र का व्यापारी वर्ग आज फिर आक्रोशित हो उठा। व्यापारी वर्ग का आक्रोश इतना तीव्र था की आक्रोशित व्यापारियों ने फतहपुरा चौराहा जाम कर डाला। आज सुबह करीब 10 बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक व्यापारियों ने जाम लगाकर प्रशासन, यूआईटी और नगर निगम के महापौर और अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

फतेहपुरा की खस्ताहाल सड़क की एक झलक

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठानों और दुकानो को दोपहर तक बंद रखा और फतेहपुरा चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर चौराहा जाम कर दिया जिससे चारो ओर वाहनों की लम्बी कतार मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियो ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी वर्ग मौके पर प्रशासन और यूआईटी के अधिकारियो को बुलाकर हाथो हाथ समस्या का समाधान करने पर अड़ गए।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

आखिर दो घण्टे बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन और यूआईटी अधिकारियो ने काम शुरू करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर व्यापारी शांत हुए। लेकिन व्यापारीयो ने कहा की अगर इस बार भी कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह अपने बीवी बच्चो के साथ सड़क पर बैठ जायेंगे और फिर से रोड जाम कर देंगे।

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम

उल्लेखनीय है की पिछले माह की 18 तारीख भी फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन किया था लेकिन नतीजा सिफर रहा था। तीन दिन पहले शुक्रवार को दुर्गा नर्सरी रोड के व्यपारियो ने भी ख़राब सड़क को लेकर प्रदर्शन किया था। कल मनवाखेड़ा क्षेत्र में सड़को को लेकर आक्रोशित लोगो ने नगर निगम के महापौर का पुतला फूंका गया था। शहर की खस्ताहाल सड़को को लेकर सभी वर्ग में शहर में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। देखना होगा ज़िम्मेदारो की कुम्भकर्णी नींद कब टूटती है।

फतेहपुरा साइफन के व्यापारियों ने खस्ताहाल सड़को को लेकर फ़तेहपूरा चौराहा किया जाम
हिचकोला रोड पर आपका स्वागत है

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal