दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ओपरेटिव बैंक लि. रजत जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन 18 को
उदयपुर। दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ओपरेटिव बैक लिमिटेड के रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष में 18 जनवरी शनिवार को भारतीय लोक कला मण्डल में सांय साढ़े 7 बजे समृद्धि कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
बैंक की अध्यक्ष विद्याकिरण अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, समृद्धि गौरव एक्मे ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ के चेयरमेन निर्मल कुमार जैन, विशिष्ठ अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर जी.एस.टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, महिला समृद्धि बैंक की पूर्व अध्यक्ष किरण जैन, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद सामर होंगे।
बैंक के महाप्रबन्धक विनोद चपलोत ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण वीर रस के कवि विनीत चौहान, संजय झाला, अनिल अग्रवंशी, पूनम वर्मा, अनिल तेजस, दीपक पारीख, मुन्ना बेटरी तथा अजात शत्रु होंगे।