योगी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का नया कैलेंडर, देखें साल 2027 के सभी अवकाशों की लिस्ट ?

 | 
योगी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का नया कैलेंडर, देखें साल 2027 के सभी अवकाशों की लिस्ट ?

Udaipur Times, Holidays Calender 2027 : यूपी सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है. शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत कुल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं. इसके अलावा 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर एक अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा. वहीं, सरकार ने 27 निर्बन्धित अवकाशों की सूची भी जारी की है.

जानकारी के मुताबिक, इस बार निर्बन्धित अवकाशों की सूची में 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस को भी जगह दी गई है. इसके साथ ही कार्यकारी आदेशों के तहत 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी अवकाश घोषित किया गया है. आइए जानते हैं कि साल 2027 में कब-कब सरकारी छुट्टियां रहेंगी.

जनवरी से मार्च तक अवकाश:

जारी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2027 का पहला सार्वजनिक अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर रहेगा. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 20 फरवरी को संत रविदास जयंती पर छुट्टी होगी. छह मार्च को महाशिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. मार्च में 10 मार्च को ईद-उल-फितर, 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

इसी महीने निर्बन्धित अवकाशों की सूची में पांच मार्च को जमात-उल-विदा और 11 मार्च को ईद-उल-फितर शामिल हैं. 24 मार्च को होली, 27 मार्च को ईस्टर सैटरडे और 29 मार्च को ईस्टर मंडे पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा. जनवरी में एक जनवरी को नववर्ष दिवस और 24 जनवरी को शबे बरात एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 11 फरवरी को बसंत पंचमी पर भी यह सुविधा मिलेगी.

अप्रैल और मई में इन अवसरों पर अवकाश:

जारी कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल में 14 तारीख को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को रामनवमी और 19 अप्रैल को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. निर्बन्धित अवकाशों में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती शामिल है. सात अप्रैल को चेटीचंड और 17 अप्रैल को चन्द्रशेखर जयंती पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा. मई में 17 तारीख को ईदुज्जुहा यानी बकरीद और 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश होगा.

मई के निर्बन्धित अवकाशों में आठ मई को परशुराम जयंती और नौ मई को लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती शामिल हैं. 18 मई को ईदुज्जुहा यानी बकरीद पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा. इसके बाद 16 जून को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 15 जून को मोहर्रम के अवसर पर निर्बन्धित अवकाश भी सूची में शामिल है.

अगस्त से अक्टूबर तक इन अवसरों पर अवकाश :

जारी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त में 15 तारीख को स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसके बाद 17 अगस्त को रक्षाबंधन और 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर छुट्टी होगी. निर्बन्धित अवकाशों की सूची में 25 जुलाई को हरितालिका तीज, 14 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 30 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती शामिल हैं. अक्टूबर में दो तारीख को महात्मा गांधी जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

अक्टूबर में आठ तारीख को दशहरा यानी महानवमी और नौ अक्टूबर को विजयदशमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. 29 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भैयादूज एवं चित्रगुप्त जयंती पर भी छुट्टी रहेगी. निर्बन्धित अवकाशों में सात अक्टूबर को दशहरा यानी महाष्टमी और 28 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी शामिल हैं. 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा.

नवंबर और दिसंबर में इन अवसरों पर अवकाश:

जारी कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में 14 तारीख को गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं, चार नवंबर को छठ पूजा और 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है. दिसंबर में 12 तारीख को हजरत अली का जन्म दिवस और 25 दिसंबर को क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसके अलावा पांच दिसंबर को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज के उर्स पर निर्बन्धित अवकाश होगा.

दिसंबर के अन्य निर्बन्धित अवकाशों में 23 तारीख को चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस और 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव शामिल हैं. 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News