गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का इंतजार खत्म ! जुलाई में खुलेगा पहला फेज, इन इलाकों की चमकेगी किस्मत
Udaipur Times, Haryana News : गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 46 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन नेशनल हाईवे का पहला चरण जुलाई 2026 में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से KMP एक्सप्रेसवे तक की दूरी 10 मिनट से भी कम समय में तय की जा सकेगी। वहीं सितंबर 2026 तक पूरा हाईवे शुरू होने के बाद गुरुग्राम से रेवाड़ी का सफर करीब 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।
यह हाईवे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के साथ-साथ दक्षिणी NCR की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा। NHAI इसे दो चरणों में शुरू कर रहा है। पहले चरण में करीब 10 किलोमीटर का हिस्सा, जो सेक्टर-88B के पास द्वारका एक्सप्रेसवे को सीधे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, इसी महीने शुरू होगा। Gurugram Rewari Four lane Highway
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
अभी द्वारका एक्सप्रेसवे से KMP एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लगते हैं, लेकिन नए हाईवे का पहला हिस्सा खुलने के बाद यह समय घटकर 10 मिनट से भी कम रह जाएगा। पूरे 46 किलोमीटर के मार्ग के चालू होने के बाद गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच यात्रा भी काफी आसान हो जाएगी।
इन इलाकों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
इस हाईवे के शुरू होने से हरसरू, गढ़ी, चंदू, वजीरपुर और हयातपुर जैसे गांवों के अलावा न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 88 से 98 और आईएमटी मानेसर को सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों और आवागमन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। Gurugram Rewari Four lane Highway
प्रॉपर्टी की कीमतों में आ सकता है बड़ा उछाल
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस हाईवे के शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में आवासीय, व्यावसायिक और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ सकती है। कई डेवलपर्स का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। द्वारका एक्सप्रेसवे, न्यू गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और पटौदी जैसे इलाके निवेशकों की पहली पसंद बन सकते हैं।
कारोबार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा उद्योगों और व्यापार को भी मिलेगा। आईएमटी मानेसर और रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होने से नए निवेश आने की संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स पार्क और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। Gurugram Rewari Four lane Highway
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हाईवे
हाईवे का निर्माण आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुसार किया गया है। इससे न केवल सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम कम होने से ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना दक्षिणी NCR के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
