जल्द खत्म होगा इंतजार ! इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, झमाझम बारिश तोड़ेगी सारे रिकार्ड

 | 

Monsoon Update 2026 : गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है जिससे आमजन काफी प्रभावित हो रहा है। फसलों में पानी की जरूरत महसूस होने लगी है। उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों तक बारिश होने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी के लोटने से परेशान लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अब ये बड़ी खुशखबरी आई है।  

IMD ने कहा है कि 26 मई को दक्षिण पश्चिम मॉनसून दस्तक दे सकता है। भारत में यह सबसे पहले केरल में आता है और इस बार 26 मई को यानी कि तय समय से पहले ही आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस तारीख में मानसून आने में तारीख आगे पीछे भी सकती है यानि प्लस माइनस चार दिनों की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बाते है की यह जल्द मॉनसून बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने वाला है। Monsoon Update 2026

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में मॉनसून के आने से पहले झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे हफ्ते के दौरान उत्तर पूर्वी भारत, अगले तीन चार दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है। Monsoon Update 2026

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, केरल से मॉनसून के एंट्री होने के बाद अगले एक महीने के भीतर यह अन्य राज्यों की ओर बढ़ेगा। भारत के निचले भाग से ऊपरी भाग की ओर मॉनसून बढ़ता जाएगा। आमतौर पर एक जून तक मॉनसून केरल में पहुंचता है, लेकिन इस बार चार दिन पहले आने वाला है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत की बात करें तो 15 व 16 मई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam15 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में व पूर्वी राजस्थान में 15 और 16 मई को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। Monsoon Update 2026

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान आंधी की स्पीड 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। 15 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में गरज के साथ आंधी आ सकती है। 15 मई को पश्चिमी राजस्थान में कुल इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 15-17 मई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। Monsoon Update 2026

मॉनसून से पहले बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के आगमन से पहले ही दक्षिण भारत में झमाझम बरसात हो रही है। 15-19 मई के दौरान केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, आंतिरक कर्नाटक, लक्षद्वीप में 15-16 मई को छिअपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। Monsoon Update 2026

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, 15-17 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 16-17 मई को केरल, माहे, 15 मई को लक्षद्वीप में और 15-18 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात की संभावना है। Monsoon Update 2026 साथ ही, 15 मई को केरल, माहे में कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी। 15 मई को आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह पर ओले गिरेंगे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal