चौकीदार और मुनीम ही निकले चोर
उदयपुर जिले के खेरोदा थाना के राठोड़ो का गुडा में एक क्वार्ट्ज़ फेल्सपार नामक माइन्स में पिछले महीने की 28 तारीख को माइंस में रखे कंटेनर से गैस की टंकी, लोहे का ब्रेकर सीज़ल, डम्पर की बैटरीया, ट्रैक्टर के टायर मय डिस्क आदि सामानो की चोरी के आरोप में ख

उदयपुर जिले के खेरोदा थाना के राठोड़ो का गुडा में एक क्वार्ट्ज़ फेल्सपार नामक माइन्स में पिछले महीने की 28 तारीख को माइंस में रखे कंटेनर से गैस की टंकी, लोहे का ब्रेकर सीज़ल, डम्पर की बैटरीया, ट्रैक्टर के टायर मय डिस्क आदि सामानो की चोरी के आरोप में खेरोदा पुलिस ने माइंस में पूर्व में कार्यरत चौकीदार धर्मलाल और मुनीम रामलाल को उसके दो साथियो के साथ गिरफ्तार किया है।
खेरोदा थानाधिकारी पुनाराम ने बताया की माइंस में चोरी की रिपोर्ट के बाद किये गए अनुसन्धान में पूर्व में कार्यरत चौकीदार और मुनीम को चोरी में लिप्त पाया गया है। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को कबूल भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डम्पर की बैटरीया, ट्रैक्टर के टायर मय डिस्क, एक भारत गैस की टंकी और लोहे का ब्रेकर सीज़ल भी बरामद कर लिया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
दरअसल चौकीदार धर्मलाल पिता कल्ला मीणा निवासी मालगुडा, मुनीम रामलाल पिता बबरू मीणा निवासी अरणिया पहले माइन्स पर ही कार्यरत थे बाद में अनबन होने और पैसे बकाया होने के चलते नौकरी छोड़ दी और अपने दोनों दोस्तों भंवर सिंह पिता प्रताप सिंह राजपूत तथा रामलाल पिता शंकर मीणा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
