हरियाणा में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर, इन गांवों में बना बाढ़ का खतरा, विभाग हुआ अलर्ट

 | 
हरियाणा में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर, इन गांवों में बना बाढ़ का खतरा, विभाग हुआ अलर्ट

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। मानसून के चलते काफी जगहों पर बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कालाअंब और नाहन एरिया में कल मंगलवार को हुई तेज बारिश का असर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद मारकंडा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके चलते मारकंडा से सटे कठवा गांव में पानी आ गया।

जानकारी के मुताबिक, मारकंडा नदी का जलस्तर कम होने लगा है। जैसा की बताया जा रहा है अभी हिमाचल प्रदेश में मारकंडा नदी में 6 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। कालाअंब से कल 33 हजार क्यूसेक पानी नदी में आया था। अंबाला के मुलाना में 17 हजार क्यूसेक के आसपास पानी बह रहा है।

गेज रीडर रविंद्र ने बताया कि शाहाबाद के कठवा गांव के लिए अभी खतरा टला नहीं है। बेशक मारकंडा नदी में जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन कठवा गांव में पानी पहले ही उतर चुका है।  उधर, हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में दोबारा बारिश हुई, तो मारकंडा में जलस्तर फिर बढ़ने लगेगा।

वही दूसरी और कालाअंब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा के मुताबिक, फिलहाल मौसम साफ है। अगर दोबारा भारी बारिश नहीं होती तो वहां जलस्तर धीरे-धीरे कम होगा। हालांकि जो पानी पहले ही निकल चुका है, उसका असर शाहाबाद और आगे के इलाकों में अभी दिखाई देगा। 

ख़बरों की माने तो, मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गेज रीडरों को लगातार जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन भी नदी किनारे के गांवों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News