मौसम ने बदला अपना मिजाज़ धुप से तपती धरती पर राहत बनकर बरसी बदली

भीषण गर्मी से झुलस रही लेकसिटी में आज दुपहरी को अचानक मौसम ने अपना मिजाज़ बदला। कुछ ही देर में काले बादलों ने आकाश में अपना डेरा जमाया और अचानक बरस कर चल दिए। हालाँकि बरसात कुछ देर के लिए ही बरसी लेकिन इस बरसात ने गर्मी से झुलस रहे लेकसिटी के बाशिंदो को बड़ी राहत प्रदान की।

 | 

उल्लेखनीय है की पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तन के कारण बारिश और अंधड़ ने कहर बरपाया है जिसमे राजस्थान और उत्तर प्रदेश के करीब 137 लोगो में अंधड़ और तूफ़ान में अपनी जान गँवाई और करोड़ो का नुकसान भी झेला है। मौसम का यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया जा रहा है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News