हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के समय गुरुग्राम और यमुनानगर में सबसे कम 14.8°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे ये राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के 3 प्रमुख जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी हरियाणा में मौसम साफ़ रहने का ही अनुमान जताया है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्रगढ़ में दिन का पारा 33.0°C और हिसार में 32.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सबसे कम अधिकतम तापमान सोनीपत में 28.8°C और पंचकूला में 29.3°C दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से 22 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने के आसार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News