हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। जिसके चलते प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की, प्रदेश में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवा भी चल सकती है।

विभाग के अनुसार, हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश में कोई मौसमी चेतावनी जारी नहीं की है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कल हरियाणा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदाबाद में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा। वहीं नारनौल में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और शाम को ठंडक महसूस होने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय मौसम अपेक्षाकृत गर्म रह सकता है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर को दर्ज न्यूनतम तापमान के अनुसार, हिसार में 17.7 डिग्री, नारनौल में 17 डिग्री, अंबाला में 18.2 डिग्री और रोहतक में 18 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक हरियाणा में बारिश या किसी अन्य प्रतिकूल मौसमी स्थिति को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हल्के बादलों और हवाओं के चलते मौसम में सामान्य बदलाव देखने को मिल सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News