Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश ने सुबह-शाम सर्दी बढ़ा दी। मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
बीते 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, पाली, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, करौली में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
प्रदेश में अब बारिश नहीं होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अलवर, बीकानेर और फतेहपुर (सीकर) में 6 डिग्री तक हुई है। अलवर में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, रात में सबसे ज्यादा सर्दी पिलानी (झुंझुनूं) में रही। यहां न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने और अगले चार-पांच दिन में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि मौसम एक्सपर्ट के कहना है इसके बाद सर्दी तेज होगी।