हरियाणा-NCR में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का रुख, जाने किस तारीख से होगी बरसात ?
Udaipur Times, Haryana Weather, हिसार : हरियाणा-NCR में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का रुख बदलने वाला है। हरियाणा-NCR व दिल्ली में लगातार तापमान पर अब मौसम लगाम लगाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 व 7 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में इस मौसम प्रणाली के कारण बर्फबारी होने से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान को बिगाड़ सकती है।
हाल ही के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम प्रणाली का असर सीमित रह सकता है। वहीं उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक और झज्जर में बारिश हो सकती है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, NCR दिल्ली और हिसार में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। Haryana Weather
फिर पलटेगा उत्तर भारत का मौसम, कई राज्यों में बारिश
मानसून की वापसी के बाद भी उत्तर भारत में बारिश अभी बाकी है। अब पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होगी। पहाड़ों में छह अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। छह से लेकर 12 अक्टूबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम में बदलाव सोमवार से दिखाई देने लगेगा। अभी तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, जबकि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी इसकी वापसी हो गई है। इसी बीच उत्तर-पश्चिम से हवाओं का रुख बदलने लगा है। Haryana Weather
सोमवार को चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है, जिसके बाद छह अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो होने के आसार हैं।