राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी बारिश

 | 
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी बारिश 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया की राजस्थान में मानसून पूरी तरह थम गया है। बादल आते हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। सोमवार को बादलों की आवाजाही रही, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। विभाग ने 16 जुलाई को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की उदयपुर संभाग से बादलों का एंट्री करना ठीक रहा तो जाते हुए मानसून की बारिश अरावली के पहाड़ों को पार करके रेगिस्तानी इलाकों तक पहुंच जाएगी। इससे 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा विभाग ने बताया की पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश का दौर थमते ही राजस्थान में एक बार फिर सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। श्रीगंगानगर में अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News