हरियाणा के इस गांव की बदलेगी पूरी तस्वीर ! करोड़ों रुपये से बिछेंगी पेयजल और सीवर की नई पाइपलाइन ​​​​​​​

 | 
हरियाणा के इस गांव की बदलेगी पूरी तस्वीर ! करोड़ों रुपये से बिछेंगी पेयजल और सीवर की नई पाइपलाइन

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते करीब एक दशक से टूटी सड़कों, सीवर जाम और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ढूंढाहेड़ा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम की तरफ से गांव ढूंढाहेड़ा में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीवर, बरसाती नाले और पानी की नई पाइप लाइनें बिछेंगी।

नगर निगम ने DPR तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर माह के अंत तक गांव में यह काम शुरू करवा दिए जाएंगे। बता दें कि गांव में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की सबसे बड़ी समस्या लंबे समय से नासूर बनी हुई है, जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। स्थिति यह है कि जरा सी बरसात होने पर ही मुख्य मार्गों और गलियों में दो- दो फीट तक पानी भर जाता है। Haryana News

इन सभी गंभीर समस्याओं से हमेशा के लिए निजात दिलाने के वास्ते नगर निगम ने गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने की प्रक्रिया अब धरातल पर शुरू कर दी है। गांव ढूंढाहेड़ा के निवासियों का जीवन पिछले कुछ समय से बेहद दनीय हो गया है। खराब और टूटी- फूट सड़कों के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों का रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। जगह-जगह पड़े बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं और बुजुर्गों तथा बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। Haryana News

अब गांव में बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा। इन नालों का सीधा जुड़ाव मुख्य नालियों के साथ किया जाएगा ताकि बारिश का पानी एक पल भी गांव की गलियों में ठहरने न पाए और तेजी से बाहर निकल जाए। गुरुग्राम नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रवीण राघव का कहना है कि गांव ढूंढाहेड़ा में विकास कार्यों को लेकर DPR तैयार कर ली गई है। इसी माह इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर गांव में नई सड़क बनेगी, सीवर, पानी की पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। जलभराव से राहत दिलाने के लिए बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान दिक्कत नहीं होगी। Haryana News

बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस नौ करोड़ रुपये के बजट का उपयोग बेहद सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। योजना के तहत पूरे गांव में नई और मजबूत सड़कें बनाई जाएंगी ताकि यातायात में कोई बाधा न आए और लोगों को आवागमन में सुगमता मिले। Haryana News

इसके अलावा, गांव की पुरानी और जर्जर हो चुकी पानी की पाइपलाइनों को पूरी तरह बदलकर नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे हर घर तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News