बोले चौदह देशों के युवा : झीलो व आयड़ नदी के सुधार में नागरिक साझेदारी प्रशंसनीय
जापान, कनाडा, नॉर्वे, फ्रांस, बेलारूस, नेपाल, केन्या, नाइजीरिया, मॉरीशस, भूटान, कोलम्बिया, ब्राजील, यूऐई, एवं भारत् के विद्यार्थियों के दल ने झीलो व आयड़ नदी में प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए सुधार में नागरिकों की साझेदारी को प्रशंसनीय बताया है।
| Nov 3, 2017, 12:10 IST
जापान, कनाडा, नॉर्वे, फ्रांस, बेलारूस, नेपाल, केन्या, नाइजीरिया, मॉरीशस, भूटान, कोलम्बिया, ब्राजी
ल, यूऐई, एवं भारत् के विद्यार्थियों के दल ने झीलो व आयड़ नदी में प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए सुधार में नागरिकों की साझेदारी को प्रशंसनीय बताया है।
पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे ये विद्यार्थी प्रशिक्षक सोनिया रावत, शर्मिला सिन्हा के नेतृत्व में उदयपुर में शैक्षिक भ्रमण के लिए आये है। दल ने झील संरक्षण समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उदयपुर में नागरिक व प्रशासनिक प्रयासो को समझा।
डॉ अनिल मेहता ने उन्हें आयड़ नदी में प्रदूषण के कारणों को बताते हुए सुधार की सरल प्राकृतिक विधियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने कहा कि नदी व झीलों की मूल पर्यावरणीय स्थिति को बहाल करने में उपयुक्त तकनीकों के साथ साथ नागरिकों की सतत व सक्षम सहभागिता जरूरी है।
