मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नम्बर 2 स्थित मोबाइल की दुकान श्रीनाथ मोबाईल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स नामक प्रतिष्ठान से गत वर्ष के अगस्त माह की 10 तारीख को दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी हो गए थे। मोबाईल चोरी का खुलासा करते हुए प्रतापनगर पुलिस ने दुकान के पास में ही रहने वाले लाल सिंह पुत्र श्याम सिंह गरासिया निवासी साईवाड़ा ओड़ा थाना ओगणा को गिरफ्तार किया है।

प्रतापनगर थानाधिकारी श्रीमती नियति शर्मा आरपीएस (प्रोबेशन) ने बताया की चोरी की घटना हुई तब से ही लाल सिंह गायब हो गया। शंका के आधार पर लाल सिंह पर नज़र रखी गई। अभियुक्त अपने निवास स्थान गांव ओड़ा से भी गायब था। जब अभियुक्त लाल सिंह की चाल चलन के बारे में मालूमात की गई तो पता चला की अभियुक्त का अपराधी किस्म के व्यक्तियो के साथ उठना बैठना है। जब इसकी लगातार तलाश की गई तो अभियुक्त के रामपुरा चौराहे पर होने के जानकारी पाई गई। जिस पर पुलिस टीम ने डिटेन कर थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने मोबाईल चोरी स्वीकार कर ली।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अभियुक्त ने बताया की उसके द्वारा चोरी किये गए मोबाईल तोड़ कर ज़मीन में गाड़ दिए तथा कुछ वह स्वयं उपयोग करता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। अभियुक्त से माल बरामदगी के प्रयास जारी है।