मनवाखेडा क्षेत्र से सुने पड़े घर से चोरी
शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के मनवाखेडा में रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर 1 लाख की नकदी और आभूषण चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार मनवाखेडा निवासी हरिमोहन माथुर अपने पत्नी के साथ गत 3 सितम्बर को दिल्ली गए थे, इसी दौरान सुने घर में चोरी हो गई।
| Sep 7, 2013, 19:28 IST

शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के मनवाखेडा में रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर 1 लाख की नकदी और आभूषण चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार मनवाखेडा निवासी हरिमोहन माथुर अपने पत्नी के साथ गत 3 सितम्बर को दिल्ली गए थे, इसी दौरान सुने घर में चोरी हो गई।
घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने माथुर को सुचना दी, जिसके बाद आज माथुर उदैपुर लौटे। टूटे ताले और अस्त व्यस्त घर को देख उन्होंने पुलिस को सुचना दी।
माथुर ने बताया कि घर से नकदी, डालर और आभूषण सहित गिफ्ट एंव घडी गायब है।